Music

BRACKING

Loading...

MLA की अपने पति से सरेंडर की गुहार : विधायक बोलीं- ठाकुर साहब, आप जहां भी हो सरेंडर कर दो


 हटा के बहुचर्चित देेवेंद्र चौरसिया हत्याकांड में फरार पथरिया विधायक रामबाई के पति गोविंद सिंह की तलाश में STF और जिला पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। हालांकि अब तक आरोपी गोविंद पुलिस गिरफ्त से दूर है। इसी बीच पथरिया विधायक रामबाई ने मीडिया के माध्यम से फरार पति गोविंद सिंह से सरेंडर करने की अपील की है।

विधायक रामबाई ने कहा ठाकुर साहब (फरार पति गोविंद सिंह), आप जहां भी हो न्यायालय में आकर सरेंडर कर दो या फिर प्रशासन के सामने सरेंडर कर दो। आज की ही तारीख में कर दो। ऐसा मैं किसी के दबाव में नहीं बोल रही हूं। दिल्ली सुप्रीम कोर्ट में जमानत की अर्जी लगी हुई है। 26 के पहले आप नहीं आए तो हो सकता है जमानत अर्जी खारिज हो जाए। विधायक रामबाई की इस अपील के बाद फरार गोविंद सिंह के जल्द गिरफ्तार होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

आरोपी के ग्राम हिनौता में तोड़ा अवैध निर्माण
फरार आरोपी गोविंद सिंह के पैतृक ग्राम हिनौता में प्रशासन ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। ग्राम में करीब ढाई हजार स्क्वायर फीट जमीन पर मकान का निर्माण किया जा रहा था। सूचना मिलते ही प्रशासन व पुलिस की टीम ने ग्राम में पहुंचकर निर्माणाधीन मकान को तोड़कर शासकीय जमीन मुक्त कराई है। दमोह CSP अभिषेक तिवारी ने बताया हिनौता में तोड़ा गया अवैध निर्माण किसका है। यह पता नहीं चल सका है। राजस्व विभाग से जानकारी मांगी गई है। वहीं फरार आरोपी गोविंद सिंह की तलाश में टीमें संदिग्ध स्थलों पर दबिश दे रही हैं। हालांकि अब तक सफलता हाथ नहीं लगी है। गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ