Music

BRACKING

Loading...

पुलिस ने 10 दिन में कोर्ट में पेश किया चालान, आरोपी ने शराब के नशे में 3 साल की बच्ची को बनाया था हवस का शिकार



कोटा शहर की कुन्हाड़ी पुलिस ने मासूम से दरिंदगी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर 10 दिन में कोर्ट में चालान पेश किया है। आरोपी रिंकू उर्फ अंगद ने शराब के नशे में 3 साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया था। दरिंदगी के बाद मासूम लहूलुहान हो गई थी। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। पीड़िता का परिवार और आरोपी रिंकू, स्थित कुन्हाड़ी इलाके में टापरी में रहकर मजदूरी का काम करते हैं।

कुन्हाड़ी थानाधिकारी गंगासहाय ने बताया कि घटना 15 मार्च की थी। पीड़िता का परिवार और आरोपी एक ही जगह मजूदरी करते हैं। ठेकेदार द्वारा बनाई गई टापरी में रहते हैं। 15 मार्च को पीड़िता के माता-पिता मजदूरी पर चले गए। उस दिन आरोपी रिंकू छुट्टी पर था। 3 साल की मासूम खेलते खेलते पास में बनी आरोपी की क्वार्टर तक चली गई। आरोपी शराब के नशे में था। नशे में उसने मासूम से दरिंदगी की। परिजन जब काम से लौटे तो उन्हें मासूम लहूलुहान व बदहवास हालत में मिली। परिजनों ने थाने ने शिकायत दी।

शिकायत के बाद पुलिस ने पीड़ित मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया। मेडिकल मुआयना करवाया और आरोपी को गिरफ्तार कर 10 दिन में ही कोर्ट में चालान पेश किया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ