सचिव कृषि उपज मंडी द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार 17 अप्रैल 2021 से 25 अप्रैल 2021 तक कृषि उपज मंडी समिति गुना बंद रहेगी।
ग्रेन मर्चेट एसोसिएशन एवं अनाज दलहन तिलहन संघ, फुटकर गल्ला व्यापार संघ, न्यू फुटकर गल्ला व्यापार संघ द्वारा प्रस्तुत पत्र दिनांक 15 अप्रैल 2021 से सूचित किया गया है कि मण्डी में कृषकों की संख्या बढ़ने के कारण कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका हमेशा बनी रहती है।कोरोना महामारी से बचने हेतु एसोसिएशन द्वारा 19 अप्रैल से 23 अप्रैल 2021 तक डाक नीलामी बंद करने की सहमति जताई है। तथा 17 एवं 18 अप्रैल 2021 को शनिवार एवं रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन होने तथा 24 को चतुर्थ शनिवार एवं 25 अप्रैल 2021 को रविवार होने के कारण दिनांक 17 अप्रैल से 25 अप्रैल तक कृषि उपज मण्डी गुना बंद रहेगी।
सचिव ने किसान भाईयों से कहा है कि वह अपनी उपज मण्डी प्रांगण में न लावें। साथ ही अपने आसपास के सभी किसान भाईयों को सूचित करने का कष्ट करें।
0 टिप्पणियाँ