शिवपुरी, ‘‘मैं कोरोना वालेंटियर अभियान’’ अंतर्गत पंजीकृत म.प्र.जन अभियान परिषद से संबंधित स्वयंसेवकों के प्रशिक्षण 19 अप्रैल से 22 अप्रैल 2021 तक विकासखण्डवार निर्धारित समय पर आयोजित किए जाएगें।
कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने समस्त अनुविभागीय अधिकारी को निर्देश दिए है कि कोरोना वालेंटियर का एक दिवसीय प्रशिक्षण जनपद स्तर पर ऑनलाइन/ आॅफलाईन किया जाना है। प्रशिक्षण में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, स्थानीय प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के स्थानीय कार्यालय के प्रतिनिधियों के साथ जिला समन्वयक उपस्थित रहेगें।
उक्त प्रशिक्षण 19 अप्रैल को विकासखण्ड शिवपुरी में प्रातः 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक, पोहरी में दोपहर 2.30 बजे से शाम 04.30 बजे, 20 अप्रैल को विकासखण्ड कोलारस में दोपहर 12 बजे से 02 बजे तक, बदरवास में अपराह्न 03 बजे शाम 5 बजे तक, 21 अप्रैल को विकासखण्ड नरवर में दोपहर 12 बजे से 02 बजे तक, करैरा में अपराह्न 03 बजे से शाम 5 बजे तक, 22 अप्रैल को विकासखण्ड पिछोर 12 बजे से 02 बजे तक एवं खनियाधाना में अपराह्न 03 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किए जायेंगे।

0 टिप्पणियाँ