Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी पुलिस द्वारा सट्टा खेलते हुए 2 आरोपियों को दबोचकर 25100 रू की नगदी की जप्त

 



थाना प्रभारी बामोरकला उनि नीरज राणा को थाना क्षेत्र में सट्टा संचालित होने की सूचना प्राप्त हुई, थाना प्रभारी बामोरकला पुलिस टीम के साथ वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मुखबिर सूचना पर रवाना हुए। पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर स्टेडियम ग्राउण्ड बामोरकला शिवपुरी के पास से दो आरोपियों को सट्टा संचालित करते हुए दबोचकर उनके कब्जे से सट्टा सामग्री एवं 25100 रू की नगदी विधिवत जप्त की गई।


उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बामोरकला उनि नीरज राणा एवं पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ