Music

BRACKING

Loading...

गाइडलाइन का पालन कराने होगी सख्ती:मास्क नहीं पहनने वालों को ओपन जेल में रखा जाएगा


 मध्य प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार तेजी से बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए सरकार अब कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने के लिए सख्ती करने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को काेरोना की समीक्षा बैठक में कहा, मास्क ना पहनने वालों को सीख देने के लिए कुछ समय के लिए ओपन जेल में रखा जाए। इसके साथ ही ऐसे लाेगों पर जुर्माना भी लगाया जाए।

उन्होंने कहा, हर व्यक्ति मास्क पहनकर ही बाहर निकलें, यह सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए जनजागरण अभियान चलाएं और इसमें सभी वर्गों का सहयोग लें। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी जिलों में अस्तालों में बेड की स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा, गणगौर त्योहार भी घर पर ही मनाएं। सार्वजनिक रूप से त्योहार मनाने और मेलों आदि की अनुमति नहीं होगी।

मुख्यमंत्री कहा कि जिस तरह से इंदौर में संक्रमितों की संख्या बढ़ी है, उस हिसाब से वहां 10 हजार बेड की व्यवस्था की जाए। प्रशासन ध्यान रखे कि निजी अस्पतालों में कोराेना मरीजों के इलाज के लिए शासन द्वारा निर्धारित फीस ली जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सभी जिलों में बेड की उपलब्धता की जानकारी प्रतिदिन मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगाें को उपलब्ध कराई जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ