Music

BRACKING

Loading...

भाजपा मंडल अध्यक्ष का जुआ खेलते वीडियो वायरल

शिवपुरी मंडल अध्यक्ष का कहना है कि यह झूठा वीडियो डाला गया है 

 
भारतीय जनता पार्टी खनियांधाना मंडल अध्यक्ष का रविवार को जुआ खेलते हुए वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो को लेकर मंडल अध्यक्ष का कहना है कि यह झूठा वीडियो डाला गया है। वायरल वीडियो में मंडल अध्यक्ष गली में युवकों के साथ ताश खेलते दिखाई दे रहे हैं।
भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्यप्रकाश भरदेलिया का कहना है कि वीडियो उन्हीं के मोहल्ले का है, लेकिन मैं सादा कपड़े पहनता हूं, टोपी लगाना बंद कर दिया है। वहीं सूरत और हुलिया के आधार पर लोग वीडियो में नजर आ रहे व्यक्ति को भाजपा मंडल अध्यक्ष बता रहे हैं। वीडियो सामने आने पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं तक यह बात पहुंच गई है। अब देखना है कि पार्टी मामले में क्या करती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ