बिर्रा-आचार्य चाणक्य सभागार बिर्रा में छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में हुए नक्सली हमले में शहीद जवानों को दी गई श्रदधांजलि,बीजापुर में हुए नक्सली हमला में शहीद छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र के टेकल गुड़ा के जंगल में शनिवार को नक्सलियों से हुई मुठभेड़, जिसमें बीजापुर और सुकमा जिले के विभिन्न कैंपों से सीआरपीएफ कोबरा डीआरजी व एसटीएफ के 2056 जवानों को बीजापुर और सुकमा के सरहदी जंगलों में नक्सलियों की तलाश में उतारा गया था।
उसी समय मुठभेड़ के दौरान हुआ शहीद जवानों को दी गई। श्द्धांजलि सभा में उपस्थित आज के मुख्यातिथि जिला पंचायत सभापति एवं भापजा जिला कोषध्यक्ष गगन जयपुरिया, विशिष्ट अतिथि के रूप उपस्थित क्षेत्र की जनपद पंचायत सदस्य महोदया मोहन कुमारी (मीनू) साहू,शिक्षक हरिराम जायसवाल,कश्यप सर,उमाशंकर,श्रवण कुमार थवाईत,जगदीश बंजारे,चंद्रशेखर देवांगन, रतन चंद देवांगन,रिपोर्टर एकांश पटेल,संजय पटेल,भागीरथी देवांगन उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मनोज तिवारी द्वारा किया गया। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों द्वारा किए गए कायरतापूर्ण हमले में शहीद हुए देश के वीर जवानों की आत्मा की शांति के लिए दीप और मोमबत्ती रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि गगन जयपुरिया एवं विशिष्ट अतिथि मोहन कुमारी साहू ने कहा कि उनके परिवार के सदस्यों को इस दुख की घड़ी में असहनीय पीड़ा को सहने की प्रार्थना करते हैं।



0 टिप्पणियाँ