Music

BRACKING

Loading...

फेसबुक लाइव के माध्यम से कलेक्टर ने आमजनों को दी जानकारी


 


शिवपुरी -  कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने सोमवार को फेसबुक लाइव के माध्यम से आम जनों से संवाद किया। उन्होंने जिले में कोविड-19 की स्थिति एवं सावधानी बरतने के लिए लोगों को जानकारी दी। शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों एवं कोविड के प्रोटोकॉल के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने फेसबुक लाइव के माध्यम से आमजनों के सवालों का जवाब भी दिया।

कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया लोगों से जुड़ने का एक माध्यम है। अभी फिर से कोरोना केस बढ़ने लगे हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की विशेष जरूरत है। उन्होंने कहा कि सभी सावधानी बरतें, मास्क अवश्य लगाएं और आवश्यक होने पर ही भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाएं और सोशल डिस्टेंस का पालन करें। उन्होंने कोविड वैक्सीनेशन के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि अभी 45 वर्ष से अधिक उम्र लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। निर्धारित केंद्रों पर जाकर वैक्सीनेशन करा सकते हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ