शिवपुरी जिले की पॉजिटिविटी रेट घटने पर सीएम बोले- शाबाश, जिला प्रशासन, बधाई क्राइसिस टीम
अब से 3 हफ्ते पहले शिवपुरी की कोरोना पॉजिटिविटी रेट 40.8 फीस दी थी जो घटकर शुक्रवार को 1.6 फीसदी पहुंच जाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिला प्रशासन को शाबाशी दी। वही क्राइसिस समिति के सदस्यों को भी सराहा।
कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने इस लक्ष्य को हासिल करने में जिले की प्रभारी मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा पिछले हफ्ते में कोटवार,सरपंच -सचिव,आशा- आंगनवाड़ी और स्व सहायता समूह की महिलाओं से सीधी बात कर अभियान से जुड़ा और उन सब की सक्रियता की वजह से गांव में जागरूकता आई और पॉजिटिविटी रेट 1.06 फीसदी पर पहुंची। सीएम ने आगे भी इसी तरह से काम कर सफलता हासिल करने को कहा।
शुक्रवार को क्राइसिस समूह की बैठक का आयोजन एनआईसी कक्ष में शाम 7 बजे से किया गया। इस बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ग्वालियर चंबल संभाग के शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना और शयोपुर जिले से जुड़े। जिसमें शिवपुरी जिले की समीक्षा के दौरान कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने बताया कि किस तरह से उन्होंने पिछले 7 दिनों में जिले की कोविड प्रभारी मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, दोनों सांसद और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में काम किया। जिसकी वजह से यह सब बदलाव देखने को मिला।
वर्कशॉप के माध्यम से दिया जाए प्रशिक्षण: मंत्री
- खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने मीटिंग से जुड़कर कहा कि शिवपुरी जिले में वार्ड बॉय और नर्सों की जो नई भर्ती की गई है उन्हें वर्कशॉप के माध्यम से विशेष रूप से दक्ष किया जाना है ताकि कोरोना की तीसरी लहर आती है तो उसके लिए वह तैयार रहें।
- वही डॉक्टर्स की वर्कशॉप भी आयोजित करने की बात उन्होंने कही। जिसमें दिल्ली के विशेषज्ञों से सीधे शिवपुरी के चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ को ब्लैक फंगस और कोविड़ उपचार के लिए विशेष टिप्स मिलेंगे। जिला चिकित्सालय में 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर देने की बात कही। वहीं मेडिकल कॉलेज में भी 100 बेड ऑक्सीजन कंसंट्रेटर शुरू करने की बात कही।
- कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने जिले के लिए मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन की मांग की।

0 टिप्पणियाँ