विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन पर हुई चर्चा*
बिर्रा/जांजगीर-चांपा:-
विकासखंड बम्हनीडीह के समस्त नए शाला संकुल समन्वयक एवं पीएलसी प्रभारियों का ऑनलाइन वर्चुअल बैठक दिनांक 28/5/ 2021 समय 1:00 बजे विकास खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व व बीआरसी हिरेन्द्र बेहार जी के मार्गदर्शन में विकास खंड स्तरीय वर्चुअल बैठक आयोजित किया गया बीइओ के के बंजारे जी ने समस्त नये शैक्षिक समन्वयक को बधाई देते हुए,बीआरसी हिरेन्द्र बेहार,अफरीद शैक्षिक समन्वयक शरद चतुर्वेदी, पीएलसी प्रभारी सेमरिया उमेश कुमार दुबे व अन्य शिक्षक को उत्कृष्ट सम्मान श्री दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल कोरोना वारियर्स अवार्ड 2021से सम्मानित किया गया है,शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डीपीआई द्वारा जारी ग्रीष्मकालीन परियोजना "आमाराइट" के सिलेबस को विद्यार्थियों से पूर्ण करा कर स्कूल खुलने पर जमा करने की प्रक्रिया का क्रियान्वयन करने के लिए निर्देश दिए साथ ही यू डाइस एंट्री,विद्यार्थी एंट्री ,गणवेश ,पाठ्य पुस्तक, मध्यान भोजन व साइकिल वितरण के संबंध में चर्चा करते हुए सफल क्रियान्वयन के लिए विभागीय योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए समय पर करने के मोटीवेशन किया गया।
वर्चुअल बैठक में बीइओ के के बंजारे, बीआरसी हिरेन्द्र बेहार, संकुल प्राचार्य, शैक्षिक समन्वयक अरुण कुमार कश्यप, अशोक देवांगन, आशुतोष गौराहा,होमेश्वर करियारे,के पी सिंह राज, लखन लाल कश्यप,ललित मनहर,लक्ष्मी नारायण,माखन राठौर,ओम प्रकाश पटेल, प्रेमचंद देवांगन ,प्रीतेश फ्रैंकलीन,राजेश कश्यप राजकुमार साहू,राम शंकर पांडे,रामलाल डडसेना, शैलेंद्र तिवारी,सुरेश देवांगन उमेश तेम्बूलकर,विकेश केशरवानी,विश्वनाथ कश्यप, महेश कुमार रत्नाकर,शैलेश कुमार दुबे,राजकुमार साहू शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन शैक्षिक समन्वयक अफरीद शरद चतुर्वेदी जी ने की।

0 टिप्पणियाँ