कोरोना वैक्सीन सेंटरों पर टीकाकरण के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। आलम ये है कि भीड़ को काबू करने के लिए अब चिकित्साकर्मियों को पुलिस को बुलवाना पड़ रहा है। वैक्सीन सेंटरों पर अव्यवस्थाओं का आलम रहने के कारण कोरोना संक्रमण बढ़ने का खतरा भी बना हुआ है।
जिले के गुढ़ागौडज़ी के राजकीय अस्पताल में रविवार को वैक्सीन के दौरान व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। टीका लगवाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को देखकर चिकित्साकर्मियों के हाथ पांव फूल गए। अनियंत्रित भीड़ को काबू में करने व व्यवस्थाएं बनाने के लिए पुलिस को अस्पताल में को बुलवाना पड़ा। पुलिस ने अव्यवस्था कर रहे लोगों को खदेड़ते हुए सोशल डिस्टेंस की पालना करवाई। इस दौरान लोगों टीकाकरण में भेदभाव करने का भी आरोप लगाया।
सोशल डिस्टेंस की नहीं हो रही पालना
वैक्सीन सेंटरों पर निर्धारित समय से पहले ही टीकाकरण करवाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में टीकाकरण केन्द्रों पर लम्बी कतारें लग रही है। लोग सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं कर रहे हैं। इसके चलते भीड़ के कारण कोरोना संक्रमण फैलने की भी संभावना बनी रहती है।

0 टिप्पणियाँ