कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने किया ग्राम सतेरिया का भ्रमण
रविवार, मई 23, 2021
शिवपुरी, शिवपुरी विकासखंड का ग्राम सतेरिया अभी रेड जोन में शामिल है। रविवार को कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने ग्राम सतेरिया का भ्रमण किया। उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा की साथ ही मौके पर उपस्थित अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि अभी जितने पॉजिटिव केस हैं सभी की निगरानी की जाए। इनके संपर्क में आने वाले लोगों की भी कोरोना की जांच की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि मरीज आइसोलेशन में रहे अन्यथा वह परिवार के अन्य लोगों को संक्रमित करेगा। अधिकारियों ने ग्रामीणों से भी चर्चा की और सभी को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के लिए कहा। ग्रामीणों को बताया कि सभी अनिवार्य रूप से मास्क लगाएं। सोशल डिस्टेंस का पालन करें और जिस किसी को भी खांसी, जुकाम, बुखार के लक्षण दिखते हैं वह जांच जरूर कराएं। कोई भी जानकारी छुपाए नहीं। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों को वैक्सीनेशन के बारे में भी बताया और कहा कि टीकाकरण जरूर कराएं। यह पूरी तरह सुरक्षित है। कोरोना से बचाव की दिशा में टीकाकरण बहुत जरूरी है इसलिए जानकारी के अभाव में किसी भी प्रकार की भ्रांति ना रखें और टीकाकरण जरूर कराएं।
एक टिप्पणी भेजें
0
टिप्पणियाँ
अपना हॉस्पिटल में कैंप
पोहरी
Dr द्वारका धाकड़
दर्रोनी तिराह सेंट चार्ल्स स्कूल के पास पोहरी रोड शिवपुरी
0 टिप्पणियाँ