Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : जिले में स्मैक के नशे की गिरफ्त में आते युवाओं को बचाने के लिय मुहिम कि तैयारी

शिवपुरी।   

जिले में स्मैक के नशे की गिरफ्त में आते युवाओं को बचाने के लिए अब एक बार फिर मुहिम छेड़ने की तैयारी की जा रही है। जिले में युवा आबादी का एक बड़ा हिस्सा इस नशे की गिरफ्त में है। स्मैक के नशे में कई जानें भी यहां गई हैं और इसके नशे में अपराध भी अंजाम दिए गए हैं। अब इन्हें रोकने के लिए फिर से मुहिम शुरू की जा रही है जो पिछले साल कोरोना के कारण अधूरी रह गई थी। इसे लेकर बुधावार को कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और एसपी राजेश सिंह चंदेल से मुलाकात कर चर्चा की। इसमें सामने आया कि सबसे बड़ी परेशानी जिले में किसी भी पुनर्वास केंद्र का न होना है। इसकी वजह से जो लोग नशे की गिरफ्त से बाहर भी आना चाहते हैं वे नहीं आ पा रहे हैं। इस पर विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने कहा कि मैं अपनी विधायक निधि से 50 लाख रुपये देने के लिए तैयार हूं। इसके अलावा भी कोई मदद शासन से लगेगी तो वह मेरी जिम्मेदारी होगी। इस मुहिम में हम जनप्रतिनिधियों को जोड़कर राशि और संसाधनों की व्यवस्था करेंगे। प्रशासन अपने स्तर पर पुनर्वास केंद्र खोलने की तैयारी करे। इसे लेकर कलेक्टर और एसपी दोनों ने सहमति जताई है। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने कहा कि जल्द ही इसके लिए जगह देखें

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ