टीचर्स एसोसिएशन ने कहा लंबे समय बाद हुआ मांग पूरा,अनुकम्पा नियुक्ति हेतु डीईओ जांजगीर ने मंगाया प्रस्ताव
मंगलवार, मई 25, 2021
अनुकम्पा नियुक्ति हेतु डीईओ साहब जांजगीर श्री के एस तोमर जी ने सभी बीईओ व प्राचार्य को निर्देशित करके उनके डीडीओ कार्यालय के अधिनस्थ दिवंगत कर्मचारियों के पुत्र / पुत्रियों की अनुकम्पा नियुक्ति हेतु प्राप्त प्रकरणों की जानकारी का प्रस्ताव 01 जून तक जमा करने आदेश जारी किया है।
ज्ञात हो कि डीपीआई श्री जितेंद्र शुक्ला जी ने आदेश जारी कर 15 दिवस में प्रकरण का निराकरण करने निर्देशित किया है।। इस सम्बंध में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह, जिला सचिव बोधीराम साहू द्वारा शीघ्र प्रक्रिया प्रारंभ करने की मांग डीईओ साहब से किया गया था
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी, प्रांतीय महिला प्रतिनिधि श्रीमती सीता मिलन, जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह, जिला सचिव बोधीराम साहू, जिला संयोजक विजय प्रधान, जिला पर्यवेक्षक आशीष सिंह, जिला उपाध्यक्ष माखन राठौर, राजकिशोर धिरहि, जिला महासचिव उमेश दुबे,जिला प्रवक्ता आशीष मिश्रा, ब्लाक अध्यक्ष विनोद चौबे, नरेश गुरुद्वान, उमेश तेम्बुलकर, किशोर सिंह, रामकुमार चौहान ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति हेतु 10 प्रतिशत के बंधन को शिथिल करने के आदेश के बाद दिवंगत शिक्षकों के आश्रित को सहायक शिक्षक या सहायक शिक्षक विज्ञान या लिपिक या भृत्य के पदों पर वांछित पात्रता व अर्हता अनुसार अनुकम्पा नियुक्ति प्राप्त हो पायेगा।
एक टिप्पणी भेजें
0
टिप्पणियाँ
अपना हॉस्पिटल में कैंप
पोहरी
Dr द्वारका धाकड़
दर्रोनी तिराह सेंट चार्ल्स स्कूल के पास पोहरी रोड शिवपुरी
0 टिप्पणियाँ