Music

BRACKING

Loading...

ग्वालियर के फिजिकल इंस्टीट्यूट में रेप



 ग्वालियर के LNIPE (लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन) परिसर में दुष्कर्म की घटना सामने आई है। एक कैंटीन कर्मचारी की पत्नी के साथ पति के दोस्त ने धमकी देकर दुष्कर्म किया। साथ ही चार महीने तक शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। ब्लैकमेलिंग से तंग आकर महिला ने पति को सारी बात बताई। इसके बाद मामला गोला का मंदिर थाने पहुंचा। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी कर्मचारी के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गोला का मंदिर स्थित LNIPE परिसर के क्वार्टर निवासी 32 साल की महिला ने दुष्कर्म की शिकायत की है। महिला ने शिकायत में बताया कि उसके पति कैंटीन में कर्मचारी है। वह 8 महीने पहले ही पति के पास यहां रहने आई थी। उसके आते ही सामने रहने वाला दूसरे कर्मचारी नितिश कुमार उसके घर आने-जाने लगा। एक दिन जब महिला घर पर अकेली थी, तो आरोपी ने धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही धमकी दी कि अगर मुंह खोला तो वह उसे बदनाम करने के साथ ही पति की हत्या करवा देगा। धमकी व बदनामी से घबराई महिला चुप रही, लेकिन इसके बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगा।

ब्लैकमेल कर चार महीने तक किया शोषण

  • वारदात के बाद आरोपी महिला को बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर शोषण करता रहा, अब जब पीड़ित महिला शोषण से परेशान हो गई तो पति को सारी बात बताई और थाने पहुंची। पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज करने के बाद तत्काल दबिश देकर आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ