Music

BRACKING

Loading...

विक्रम, एकलव्य, विश्वामित्र, लाईफ टाईम एचीव्हमेंट पुरस्कारों हेतु आवेदन आमंत्रित

 

खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष दिये जाने वाले शिखर खेल अलंकरण पुरूस्कारों के आवेदन वर्ष 2020 के लिये आवेदन आमंत्रित किये गए है। इच्छुक आवेदक 15 जून तक अपना आवेदन पत्र श्रीमंत माधवराव सिंधिया, खेल परिसर शिवपुरी से प्राप्त कर जमा कर सकते है।
संभागीय खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्री एम.के.धौलपुरी ने बताया कि वर्ष 2020 के एकलव्य, विक्रम, विश्वामित्र, लाईफ टाईम एचीव्हमेंट एवं स्व.प्रभाष जोशी खेल पुरूस्कार के लिये पूर्व में 30 जून 2020 तक ऑन लाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे, लेकिन कोविड-19 संकमण को ध्यान में रखते हुए आवेदन की तिथि में बढ़ोतरी की गई है। जिन खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल हस्तियों ने पूर्व में किन्ही कारणों के चलते आवेदन नहीं कर पाये हो तो वे अपना आवेदन श्रीमंत माधवराव सिंधिया, खेल परिसर शिवपुरी से प्राप्त कर 15 जून 2021 तक प्रस्तुत कर सकते है। ऐसे आवेदक जिन्होंने वर्ष 2020 के आवर्ड हेतु ऑन लाईन आवेदन पूर्व में जमा किये हो, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। आवेदन पत्र विभागीय वेबसाईड www.dsywmp.gov.in से भी डाउनलोड किया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ