विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन पर हुई चर्चा*
बिर्रा/जांजगीर-चांपा:-
शाला संकुल शा हाई स्कूल पोडीशंकर व शा हाई स्कूल कपिस्दा के सभी प्रधान पाठक व सभी शिक्षकों का ऑनलाइन वर्चुअल बैठक दिनांक 24 /05/2021, समय 11 AM को आयोजित किया गया। बैठक में विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा हुई जिसमें Udise एंटी व विद्यार्थी एंट्री तथा "आमाराइट" ग्रीष्मकालीन प्रायोजना , गणवेश व पाठ्यपुस्तक , मध्यान्ह भोजन के सम्बंध में चर्चा करते हुए सफल क्रियान्वयन के लिए सभी शिक्षकों ने प्रतिबद्धता व्यक्त की।
डीपीआई द्वारा जारी ग्रीष्मकालीन प्रायोजना "आमा राइट" के सिलेबस को विद्यार्थियों से पूर्ण कराकर स्कूल खुलने पर जमा करने की प्रक्रिया का क्रियान्वयन किया जाएगा।
बीआरसी श्री हीरेन्द्र बेहार ने वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए विभागीय योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।
वर्चुअल बैठक में बीआरसी श्री हीरेन्द्र बेहार, हाई स्कूल पोडीशंकर के संकुल प्राचार्य श्री बसंत चतुर्वेदी, शा हाई स्कूल कपिस्दा के प्राचार्य श्री विक्की चन्द्रा, सीएसी पोडीशंकर श्री शैलेश दुबे, सीएसी कपिस्दा श्री विकेश केशरवानी, ब्याख्याता श्री रामकृपाल डड़सेना, ब्याख्याता श्रीमती के बी गढेवाल, ब्याख्याता श्रीमती अंजना साव, प्रधान पाठक श्री सुखदेव प्रसाद सिदार जी, श्री गणेश राम मंन्नेवार जी, श्री सारधा राम डड़सेना, श्री मुन्ना लाल कुर्रे, पी एल सी श्री भूषण देवांगन, श्री महेश राम डड़सेना, श्री पूर्णिमा जायसवाल, श्री शिव नारायण जायसवाल, श्री श्याम लाल डड़सेना, सुचिता तिर्की, कृष्ण कुमार कुर्रे, श्री जगेंद्र वस्त्रकार,श्रीमती उदिता सिंह सिसोदिया, श्री धीरेंद्र रत्नाकर, श्री नरेंद्र कुमार साहू, श्री बुदेस पटेल, श्री पूर्णेन्द यादव, श्री धनंजय कुर्रे, श्री भुवन बंजारे, श्री खिलावन रात्रे, सरोज बंजारे, पावित्री कंवर, सुचिता तिर्की, पुष्पलता पलांगे शामिल थे।

0 टिप्पणियाँ