भोपाल में कोरोना वॉरियर्स से पुलिस की बदतमीजी का मामला सामने आया है। घर से दूर हुई पोस्टिंग से नाराज नर्सें गुरुवार को सतपुड़ा भवन पहुंची थी। स्वास्थ्य विभाग की अपर संचालक सपना लोवंशी ने उनसे मुलाकात की, लेकिन हल नहीं हुआ तो नर्सें भवन के गेट पर प्रदर्शन करने लगीं। ये देखकर अरेरा हिल्स थाने के टीआई आरके सिंह ने उन्हें वहां से जाने को कहा। लेकिन जब वे नहीं मानीं तो महिला पुलिसकर्मियों की मदद से उनको हटाया गया।
कुछ दूर नर्सें फिर रुक गईं तो टीआई ने लाउडस्पीकर पर धमकी भरे अंदाज में कहा- ‘जूते खाकर मानोगी क्या? नहीं मान रही हैं तो लगाओ इनको दो-दो हाथ। हटाओ यहां से। सुबह से समझा रहा हूं। फिर भी यहीं पर बैठी हुई हैं।’ नर्सों ने भास्कर को बताया कि हम लोग लगातार पिछले एक महीने से कोविड ड्यूटी कर रहे हैं। लेकिन आज तक किसी ने ऐसी बात नहीं कही। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम पर टीआई आरके सिंह का कहना है कि उन्होंने नर्सों से ऐसी कोई बात नहीं कही है। वे अपने बचाव में ऐसा आरोप लगा रही हैं।
सागर: मास्क नहीं पहनने पर मारपीट की
तस्वीर सागर जिले के रहली की है, जहां कोरोना कर्फ्यू के दौरान बिना मास्क लगाए घूम रहीं मां-बेटी से पुलिस ने अमानवीयता की। जब मां-बेटी गांधी चौक से गुजरे तो महिला आरक्षक अर्चना डिम्हा और एएसआई एलएन तिवारी ने उन्हें रोका। दोनों को गाड़ी में बैठाने लगे। मां ने विरोध किया तो आरक्षक ने दोनों से मारपीट शुरू कर दी। बेटी गिड़गिड़ाती रही कि मां को छोड़ दो, पर आरक्षक ने बाल पकड़कर घसीटा। वीडियो वायरल होने के बाद आरक्षक और एएसआई को सस्पेंड कर दिया गया है।
शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के पड़ौरा चौराहा स्थित आयशर ट्रक सर्विस सेंटर में …
0 टिप्पणियाँ