(राष्ट्रीय ई-कान्फ्रेस-सह-सेमिनार)
जांजगीर-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और शासकीय टी.सी.एल.स्नातकोत्तर महा
विद्यालय जांजगीर तथा शासकिय नवीन महाविद्यालय नावागढ़ जिला-जांजगीर चांपा (छ.ग) के संयुक्त तत्वावधान में 31मई विश्व तम्बाकू दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ई-कान्फ्रेस-सह-सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें *मुख्य वक्ता के रूप में सुश्री किरण पन्ना सिविल जज वर्ग -2/ न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी एवं प्राधिकृत सचिव-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर*
जिनकी कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति रही और उनका मार्गदर्शन हमें प्राप्त हुआ जिसमें उन्होने तम्बाकू से होने वाले दुस्प्रभाव,भारत में इसके ऊत्पादन सम्बंधी सुप्रिम कोर्ट केदिशा निर्देश,तथा इसके विज्ञापन उत्पादन आपूर्ति वितरण अधिनियम 2003 के तहत प्रावधान सजाजुर्माना,गिरफ्तारी की प्रक्रिया पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला उन्होने कहा की देश के जितने भी शिक्षण संस्थान है उनके 100 मी. दायरे के अंदर कोई ब्यक्ति धुम्रपान का सेवन या वितरण करता है तो ओ भारतीय दण्ड सहिंता 1860 की धारा 24 के तहत अपराध होगा उस ब्यक्ति को 5 साल की सजा और 2000 रुपये तक का जुर्माना हो सकता हैं साथ ही साथ उन्होने इस मादक पदार्थ के सेवन को शारिरीक क्षति के साथ साथ आर्थिक क्षति भी बताया उन्होने युवा शक्ती से आग्रह कीया की आप आगे आकर समाज में इसके प्रति जन जागरुकता लाये स्वयं तम्बाकू,सिगरेट,शराब,बीड़ी जैसे मादक पदार्थों के सेवन से बचे और देश और समाज को भी इससे बचाएँ
विशेष अतिथी के रूप में उपस्थित प्रो.बी.के.पटेल प्राचार्य शासकीय नवीन महाविद्यालय नवागढ़ ने भी तम्बाकू जैसे मादक पदार्थ और भारत में बढ़ते इसके प्रभाव पर चिंता जाहिर की उन्होने बताया की पुरे देश मे हर साल इसके सेवन से लगभग 70 लाख लोग अपनी जान गवां देते हैं उन्होने सभी छात्र/ छात्राओं से समाज में इसके प्रति जागरूकता लाने के लिये संकल्प लेने को कहा
वही इस कार्यक्रम में विशेष अतिथी के रूप में उपस्थित डा. आभा सिन्हा मैम एच.ओ.डी.विधि विभाग टी.सी.एल.कालेज जांजगीर के द्वारा ग्रामिण क्षेत्रों के महिलाओं में अशिक्षा के कारण बीड़ी पीना, शराब का सेवन, उससे उनके बंच्चो मे होने वाली नशे की लत जिससे उनकी शारीरिक और मानसिक रूप से विकाश न हो पाना इन सभी पहलुओं पर विशेष रूप से जागरुकता लाये जाने पर बल दिया साथ ही उन्होने तम्बाकू उत्पाद के वितरण आपूर्ति विज्ञापन निषेध अधिनियम 2003के अन्तर्गत उच्च न्यायालयों उच्चतम न्यायालयों के समय समय पर जारी दिशा निर्देश के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी
इस वेबिनार में लीगल एड क्लिनिक के तौर पर जुड़े अधिवक्ता विशाल तिवारी के द्वारा भी विश्व तम्बाकू दिवस पर इस बार की थीम इस बार बारी युवाओं की है पर उन्होने अपने विचार रखे तथा युवाओं से उन्होने धुम्रपान से ग्रसित अपने मित्र, परिवार और समाज में जन जागरूकता लाने के लिये प्रेरित किया
प्रो.नरेश आजाद सर एवं प्रभारी प्राध्यापक लीगल एड क्लिनिक शा.टी.सी.एल.महाविद्यालय के द्वारा तम्बाकू सिगरेट और शराब का सेवन किस प्रकार से घर परिवार और समाज के लिये एक अभिशाप है इसके बारे में बताया गया । कार्यक्रम में विशेष अतिथी के रूप में डा.जी.एन. सिंह सर की उपस्थिति रही उन्होने भी इस भीषण और भयावाह नशे की लत से लोगों को कैसे छुटकारा मिले युवाओं की इसमे भुमिका,अपनी तीब्र इच्छा शक्ति से कैसे आप इस नशे की लत से निकल सकते हैं उन्होने समाज में जन जागरूकता के माध्यम से बहुत हद तक इस समस्या का समाधान हो सकता है इस बात को प्रमुख रूप से प्रस्तूत किया
कार्यक्रम में विशेष अतिथी के रूप में डा.अम्बिका प्रसाद वर्मा प्राचार्य टी.सी.एल.कालेज जांजगीर, डा. व्ही.आर.लोहानी प्रभारी प्राध्यापक लीगल एड क्लिनिक शा. नवीन महा विद्यालय नवागढ़,श्री जितेन्द्र तिवारी एडवोकेट लीगल एड क्लिनिक शा. नवीन महा विद्यालय नवागढ़,
डॉ.श्री अभय सिन्हा,कार्यक्रम अधिकारी रा.से.यो.टी.सी.एल.महा विद्यालय जांजगीर ,
प्रो.श्रीमती झरना प्रोफेसर विधि, तथा प्रो स्नेहा थवाईत कार्यक्रम अधिकारी रा.से.यो.शा.नवीन महा विद्यालय नवा गढ़ आप सभी की इस कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्तिथि रही और सभी ने इस आयोजन की प्रशंसा की
इस कार्यक्रम मे शा.नवीन महा विद्यालय नवागढ़ के वरिष्ठ प्राध्यपाक डा व्ही.आर.लोहानी का आज शासकीय सेवा में अन्तिम दिवस था सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की और उन्हे विदाई दी गई कार्यक्रम में विधि के छात्रों में खिलेश्वर कटकवार ,प्रदीप गवेल,अमित शेखर केशरवानी, कृष्ण कुमार कश्यप,अतुल देवांगन,समीर सोनी सुरभि पांडेय,अंजू वर्मा 'संध्या साहू ,रश्मी केशरवानी,राखी जलतारे , बोधप्रकाश कटकवार 'छोटे लाल आदित्य, चंद्रप्रभा,योगेश चंद्रा,तृप्ति शुक्ला,उमा कश्यप, सुरेन्द्र सोनवानी ' मेघा वैष्णव 'प्रिया पांडेय,आदि की उपस्थिति रही
इस पुरे कार्यक्रम में एल-एल.बी., बी.एस-सी.बी.काम.एन.एस.एस.,बीएके छात्र छात्राएँ सहित पुर्व छात्र विधि अन्य कालेज के प्राचार्य,प्रोफेसर सभी की उपस्थिति रही कार्यक्रम का संचालन खिलेश्वर कटकवार छात्र एल.एल.बी.अन्तिम के द्वारा किया गया और उनकी टीम में सोशल मिडिया सम्हाल रही ज्योति बाला पाटले का भी विशेष योगदान रहा अन्त में ,छात्र प्रदीप कुमार गवेल एल.एल.बी.अन्तिम के द्वारा सभी का आभार ब्यक्त किया गया तथा विधिवत कार्यक्रम की समापन की घोषणा हुई।

0 टिप्पणियाँ