बिर्रा जांजगीर-चांपा:-
आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की स्वीकृति एवं प्रदेश प्रभारी जी के अनुशंसा पर सामाजिक/संगठन कार्यों को ध्यान में रखते हुए एच के बेहार जी को आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा का तहसील संरक्षक चांपा नियुक्त किया गया है।
तहसील संरक्षक बनाए जाने पर बेहार जी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी जी ने जो महती जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है मैं संगठन के अनुशासन का पालन करते हुए सुदृढ़ बनाने में अपनी संपूर्ण ऊर्जा संगठन के प्रति समर्पित कर सर्वोच्च शिखर पर ले जाने का प्रयास करूंगा।
तहसील संरक्षक चांपा बनने पर शरद चंद्र बेहार,चंद्रहास बेहार, रामकृष्ण,रामकुमार,कृष्ण कुमार,अनिल,अश्वनी,खगेन्द्रजितेन्द्र बेहार,चंद्र प्रकाश शर्मा, शिवशरणधर बडगैया,उपेन्द्रधर बडगैया, एमडी दीवान,उपेंद्रधर दीवान महेंद्रधर दीवान, दामोदर तिवारी,बसंत चतुर्वेदी,उमेश दुबे,शाश्वतधर दीवान,शरद चतुर्वेदी,बंटी दीवान,राम शंकर पांडे, आशुतोष,शैलेंद्र तिवारी,शैलेश दुबे,ताराचंद पांडे,दिलीप पांडे अनिल शर्मा एम एल पांडे मुनीष पाठक संतोष शर्मा नितिन पांडे आशुतोष पाठक आदित्य शर्मा अभिषेक शर्माआदि ने बधाई संप्रेषित की है।

0 टिप्पणियाँ