Music

BRACKING

Loading...

दोस्त ने ही दिया धोखा:बच्चों को टॉफी लेने के लिए भेजा, दोस्त की पत्नी से किया दुष्कर्म


 

एक महिला के साथ उसके ही पति के दोस्त ने दुष्कर्म किया है। पति का दोस्त घर में आया। महिला के बच्चों को पैसे देकर टॉफी लेने भेज दिया। इसी बीच उसने धमकाकर महिला से दुष्कर्म कर दिया। वारदात के बाद महिला को धमकाया कि उसने वीडियो बनाया है। किसी से घटना का जिक्र किया, तो वायरल कर देगा। घटना 25 मई महारापुरा के सैंथरी गांव की है। पीड़ित महिला ने पति को घटना के बारे में बताया। शिकायत के बाद महाराजपुरा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

महाराजपुरा के सेंथरी गांव में 30 वर्षीय महिला अपने पति व दो बच्चों के साथ रहती है। पति प्राइवेट जॉब करता है। 25 मई दोपहर पास ही रहने वाला रामपाल सिंह पुत्र बदन सिंह उसके घर पहुंचा। रामपाल महिला के पति का दोस्त है, इसलिए महिला ने उसे अंदर आने दिया।

रामपाल ने महिला से उसके पति के बारे में पूछा, तो उसने जवाब दिया कि वह ड्यूटी पर गए हैं। इसके बाद रामपाल ने महिला के बच्चों को 20-20 रुपए देकर कहा कि पास की दुकान से टॉफी ले आओ। बच्चों के घर से जाने के बाद रामपाल ने महिला को अंदर दूसरे कमरे में खींचकर कुंडी लगाकर दुष्कर्म किया। महिला ने विरोध किया, तो उसने मारपीट भी की।

वारदात के बाद महिला को धमकाकर आरोपी भाग गया। जब बच्चे टॉफी लेकर लौटे तो मां को रोता हुआ देखा। पिता के आने पर उन्हें आपबीती सुनाई।

वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी

वारदात के बाद आरोपी ने उसे धमकी दी थी कि अगर मुंह खोला तो वह उसे बदनाम कर देगा। साथ ही, पति और बच्चों को मार देगा। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने जब दबिश दी, तो आरोपी अपने घर से फरार है। उसके घर पर ताला लगा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ