Music

BRACKING

Loading...

उपार्जन केन्द्रों से धान का उठाव एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करें - कलेक्टर ,

 


धान का उठाव,भण्डारण और खाद्यान्न के अग्रिम भण्डारण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश,

जांजगीर-चांपा,  10 जून 2021/ कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने खाद्य अधिकारी, प्रभारी उपपंजीयक सहकारी संस्थाएं, जिला विपणन अधिकारी व नोडल अधिकारी की सयुंक्त बैठक में कहा कि उपार्जन केन्द्रों में शेष -1300 मिट्रिक टन धान जिनका डी ओ कट चुका है, उसका सात दिनों के भीतर उठाव सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि धान उठाव पूर्ण होने पर मार्कफेड के माड्युल में एंट्री भी अवश्य करवाएं।  कलेक्टर ने कहा कि उपार्जन केन्द्रों में- 500 मिट्रिक टन धान  शेष है, जिसका परीक्षण कर तत्काल संग्रहण केन्द्र में भंडारित किया जावे।  कलेक्टर ने उपार्जन केन्द्रों और समितियों में 1500 मिट्रिक टन धान का डी. ओ. नहीं कटा है, उसका 5 दिवस में परीक्षण करवाकर डी.ओ. कटवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि ऐसे उपार्जन केन्द्र व समितियां जहां बारिस से धान खराब होने की सम्भावना है और पिछले 3 वर्षों में धान के रख रखाव में लापरवाही बरती गई है।  ऐसे समितियों को चिन्हांकित् कर वहां से धान का उठाव तत्काल प्रारंभ किया जाय। 
कलेक्टर ने  खरीफ विपणन वर्ष -2021-22 के धान उपार्जन हेतु  उचित मूल्य दुकानों से पी.डी.एस. बारदाना शत प्रतिशत संग्रहण करवाने के निर्देश दिए। 

  सार्वजनिक वितरण प्रणाली के खाद्यान्न का भंडारण -

 कलेक्टर ने  सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न सामग्री का अग्रिम भंडारण जून माह के अंतिम दिवस तक पूर्ण करवाने के लिए  जिला प्रबन्धक नागरिक आपूर्ति निगम को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि प्रदाय केन्द्र डभरा एवं चन्द्रपुर, जहां भंडारण का प्रतिशत कम है वहां भंडारण के लिए कार्ययोजना बनाकर कार्यवाही सुनिश्चित करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ