Music

BRACKING

Loading...

रहवासियों ने पुलिस कार्रवाई को बताया गलत, सौंपा वीडियो



इंदौर नरीमन पॉइंट टाउनशिप के रहवासियों ने लसूड़िया थाने के पुलिस कर्मियों और सुरक्षा गार्डों के बीच हुए विवाद में पुलिस कार्रवाई को गलत ठहराया है। रहवासियों का आरोप है कि टाउनशिप के गार्डों ने पुलिस जवानों से कोई विवाद या मारपीट नहीं की। पुलिस वाले टाउनशिप में आकर बंद दुकानों के संचालकों को ले जा रहे थे, तभी सुरक्षा गार्डों ने मोबाइल से वीडियो बना लिया।

इस वजह से पुलिस कर्मी नाराज हो गए। उन्होंने सुरक्षा गार्डों पर सरकारी काम में बाधा डालने का केस दर्ज कर झूठा फंसा दिया। रहवासियों ने अधिकारियों को कॉलोनी के सीसीटीवी फुटेज भी दिए। रहवासियों का कहना अधिकारियों को टाउनशिप के सीसीटीवी फुटेज भी सौंपे हैं। मामले में अफसरों ने जांच के बाद एक्शन लेने की बात कही है। 30 मई को नरीमन पॉइंट टाउनशिप में दुकानें खुली होने की सूचना पर लसूड़िया थाने के कांस्टेबल कुलदीप और दीपक पहुंचे थे। इनका आरोप था कि टाउनशिप के सुरक्षा गार्ड इन्हें अंदर नहीं जाने दे रहे थे।

जब जबरदस्ती कर ये अंदर पहुंचे तो वहां एक दुकान खुली थी। उसके संचालक को पकड़ा तो गार्ड बदसलूकी करने लगे। इसके बाद उन्होंने गार्डों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने का केस दर्ज कराया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ