माननीय मुख्यमंत्री महोदय के निर्देशानुसार गुम बालक बालिकाओं की दस्त्याबी के लिये चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री प्रवीण कुमार भूरिया के मार्गदर्शन मंे थाना प्रभारी नरवर निरी मनीष शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये एक नाबालिक बालिका को दस्त्याब कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
दिनांक 11.06.21 को फरियादी द्वारा अपनी नाबालिग भतीजी को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट चैकी मगरौनी थाना नरवर पर की थी, जिस पर अपराध क्रमांक 142/21 धारा 363 आईपीसी का कायम कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा तत्काल मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम बनाकर अपहृता को दस्तयाब करने हेतु निर्देशित किया गया, जिस पर से थाना प्रभारी नरवर निरी मनीष शर्मा द्वारा अति पुलिस अधीक्षक शिवपुरी, एसडीओपी करैरा श्री जीडी शर्मा के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी मगरौनी उनि मुकेश दुबोलिया को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर कार्यवाही करने हेतु बताया। जिस पर से चौकी प्रभारी मगरौनी द्वारा विवेचना के दौरान अपहृता एवं अज्ञात आरोपी की पतासाजी के लगातार प्रयास किए गए, तलाश के दौरान चौकी प्रभारी मगरौनी को मुखबिर द्वारा नाबालिग अपहर्ता के संबंध में सूचना प्राप्त होने पर अपहृता को ग्राम लखनौती से सकुशल दस्तयाब किया गया। नाबालिग अपहृता से महिला पुलिस अधिकारी द्वारा कथन लेख किए गए बाद माननीय न्यायालय में धारा 164 सीआरपीसी के कथन में पीड़िता द्वारा आरोपी द्वारा जबरन शादी करने के लिए भगाकर ले जाना और जबरन दुष्कर्म करना बताया, जिससे प्रकरण में धारा 366,376 आईपीसी एवं धारा 3/4 पोस्को एक्ट का इजाफा किया गया, पीड़ित नाबालिग से आरोपी के नाम पते की जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। आज दिनांक 20.06.21 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उक्त आरोपी मोहिनी डोंगरी रोड पर खड़ा है, पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर मेडिकल परीक्षण करवाया गया, बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाकर न्यायिक अभिरक्षा में करैरा जेल भेजा गया है।
उक्त आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी नरवर निरी मनीष शर्मा, चौकी प्रभारी मगरौनी उनि मुकेश दुबोलिया, आरक्षक देवेन्द्र परिहार, मलखान गुर्जर, भारत बघेल, शैलेन्द्र सिंह, जगदीश जैन, राघवेन्द्र गुर्जर एवं साइबर सेल से आरक्षक जलज रावत की सराहनीय भूमिका रही।
0 टिप्पणियाँ