Music

BRACKING

Loading...

कोरोना से ग्वालियर में 1 दिन में 98 मौत

             

कोरोना से 10 अगस्त को मृतकों की संख्या 633 थी, 24 घंटे में बढ़कर 731 हो गई; अप्रैल-मई की मौतें अब जोड़ दी 

                                            जिला अस्पताल की लैब में सैंपल की जांच करता टेक्नीशियन।
      

  ग्वालियर में एक दिन में ही कोरोना से मृतकों की संख्या 98 बढ़ गई। 10 अगस्त को जारी रिपोर्ट में मृतक व्यक्तियों की संख्या 633 थी, लेकिन 11 अगस्त को जारी रिपोर्ट में यह संख्या बढ़कर 731 हो गई। प्रशासन ने सफाई दी है कि सभी संस्थाओं से डेथ ऑडिट के बाद यह संख्या बढ़ी है। वहीं शहर में एक बार फिर कोरोना की दस्तक दे रहा है। बाहर से आने वाले लोग संक्रमण लेकर लौट रहे हैं। विशेषकर महाराष्ट्र और दक्षिण भारत से आ रहे लोगों में कोरोना संक्रमण दिखाई दिया है।

बुधवार को CMHO कार्यालय से जारी रिपोर्ट में तीन नए संक्रमित मिले हैं। इनमें से दो युवक हैं, जो महाराष्ट्र से लौटे हैं। एक गर्भवती महिला है। महिला तो लंबे समय से शहर में थी, लेकिन उसका पति फौजी है और वह 3 दिन पहले दक्षिण भारत से लौटा है। बीते 6 दिन में अब पांच संक्रमित मिल चुके हैं।



                            CMHO कार्यालय से जारी रिपोर्ट जिसमें मौत 731 बताई गई है।

 ग्वालियर में बुधवार को CMHO कार्यालय से जारी कोरोना रिपोर्ट में कोरोना से मृत लोगों की संख्या डेथ ऑडिट के बाद 731 बताई गई है, जबकि एक दिन पहले मंगलवार को जारी रिपोर्ट में यह आंकड़ा 633 था। सिर्फ एक दिन में 98 मौतों का इजाफा हुआ है। यह वही मौते हैं जो अप्रैल, मई और जून में हुई हैं। अभी तक इन मौतों को स्थानीय प्रशासन और शासन छुपा रहा था। मंगलवार को विधानसभा में भी जिलों के आंकड़े पेश किए गए थे। उसमें भी ग्वालियर में कोरोना से 731 मौत बताई गई हैं।

नए तीन संक्रमित की केस हिस्ट्री

  • 28 साल महिला 8 माह से ज्यादा की गर्भवति है। पति सेना में जवान है। तीन दिन पहले ही महिला का पति साउथ इंडिया से लौटा है। पति के लौटने के बाद महिला ने एहतिहातन सैंपलिंग कराई थी। इसमें महिला संक्रमित निकली। अभी उसे होम क्वारेंटाइन किया गया है। महिला ने गर्भवती होने के कारण वैक्सीन नहीं लगवाई थी।
  • 24 साल का एयरफोर्स कर्मचारी भी संक्रमित निकला है। यह गोला का मंदिर में रहता है। तीन दिन पहले ही महाराष्ट्र से घर लौटा है। आते ही उसने कोरोना टेस्ट कराया है। इसमें वह संक्रमित निकला है। अब उसके परिजन की भी सैंपलिंग की जा रही है। एयरफोर्स के कर्मचारी को वैक्सीन लग चुकी है।
  • महाराजपुरा के भदरौली गांव निवासी 55 साल फौजी भी 6 दिन पहले महाराष्ट्र से लौटा है। फौजी को हल्की खरास होने पर उसने कोरोना टेस्ट कराया है। इसमें वह संक्रमित निकला है। वह वैक्सीन के दोनों डोज ले चुका है। इसके बाद भी संक्रमित हो गया। पर वैक्सीन के कारण वायरस ज्यादा असर नहीं डाल सका।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ