Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : घटिया निर्माण के कारण 10 साल के बच्चे की मौत लापरवाह , सरपंच, सचिव और इंजीनियर के खिलाफ FIR

बूड़दा गांव में हुआ हादसा, सरपंच, सचिव और इंजीनियर के खिलाफ पुलिस ने किया केस दर्ज 


 'बैराड़ तहसील के बूड़दा गांव में गोशाला का बिना पिलर का गेट गिरने से 10 साल के बच्चे की दबने से दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक के परिजन व ग्रामीणों ने गोशाला के घटिया निर्माण को लेकर बयान दर्ज कराए। गोवर्धन थाना पुलिस ने बच्चे की माता-पिता की शिकायत पर सरपंच, सचिव सहित इंजीनियर के खिलाफ धारा 304ए के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक फरियादी रामसेवक आदिरवासी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 26 अगस्त की शाम करीब 5.30 बजे मेरा बेटा अनुराग आदिवासी गोशाला का दरवाजा खोल रहा था। तभी अचानक दरवाजा अनुराग के ऊपर गिर गया। गेट के नीचे दबने से अनुराग गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज कराने डायल 108 को कॉल करके एंबुलेंस बुलवाई और बैराड़ अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन डॉक्टर ने देखकर अनुराग को मृत घोषित कर दिया। पिता सहित अन्य ग्रामीणों के बयानों के आधार पर पुलिस ने सरपंच दिनेश परिहार, सचिव सुरेश धाकड़ एवं इंजीनियर अविनाश सक्सेना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त तीनों ने गोशाला का घटिया निर्माण कराया।

भ्रष्टाचार: गेट के पिलर बिना बुनियाद खड़े किए

ग्रामीणों ने बयानों में आरोप लगाए हैं कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने के कारण कौशलेंद्र तोमर एवं अंकुर गर्ग, गणेश धाकड़ एवं गांव के अन्य लोगों द्वारा बार-बार बताने के बाद भी लापरवाही पूर्वक घटिया तरीके से गोशाला का निर्माण करवाया। बिना नींव के पिलर खड़ा करने से गोशाला का गेट मय पिलर अनुराग आदिवासी के ऊपर गिर गया और उसकी मौत हो गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ