Music

BRACKING

Loading...

बीआरसी बम्हनीडीह द्वारा 31संकुलों में किया समीक्षा सह-प्रशिक्षण बैठक निरीक्षण व अवलोकन

 


बिर्रा जांजगीर-चांपा:-

विकास खंड-बम्हनीडीह बीआरसी हिरेन्द्र बेहार ने कोविड 19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पूरे ब्लाक के 31संकुलों व कई शालाओं में संकुल केंद्र प्रभारी/संकुल समन्वयक एवं शिक्षकों की बैठक समीक्षा सह-प्रशिक्षण कर नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के परिपालन में शिक्षा विभाग ने पूरे प्रदेश में नवीन संकुल की संरचना कर जिसके तहत बम्हनीडीह ब्लाक के सभी संकुलों (नवीन संकुल) केंद्र में 2 अगस्त से स्कूल प्रारंभ होने के बाद आनलाइन आफलाइन मोहल्ला क्लास अध्ययन-अध्यापन का परिपालन करने जानकारी दिया गया। 

    स्कूलों में कोविड-19 के बचाव के लिए शासन द्वारा जारी  गाइडलाइन का पालन करने मास्क सैनेटाइज करने सोशल डिस्टेंस का पालन करने स्कूलों में पढ़ाई से लेकर सभी व्यवस्थाओं के निरीक्षण व अवलोकन वर्चुअल मॉनिटरिंग वर्चुअल निरीक्षण मध्यान भोजन साफ सफाई मैदान प्रांगण टीचिंग लर्निंग मैटेरियल विद्यार्थी विकास सूचकांक और बच्चों के स्तर जांच के संबंध में बीआरसी एच के बेहार ने संकुल प्रभारी व शैक्षिक समन्वयक एवं शिक्षकों से बच्चों के पढ़ाई के संबंध में सवाल जवाब कर बच्चों की समझ का आकलन किया।

    शासन की महत्वाकांक्षी योजना महतारी दुलार योजना,शिक्षक व विद्यार्थी पंजीयन,यू डाइस डाटा एंट्री,नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक,सरस्वती साइकिल योजना का पोर्टल में ऑनलाइन एंट्री,आमाराइट योजना,समावेशी शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों का चिन्हांकन,शाला त्यागी/अप्रवेसी बच्चों को सर्वे के माध्यम से चिन्हांकित करने,सोशल आडिट हेतु समस्त प्राचार्यों, समन्वयकों के माध्यम से प्रधान पाठको व प्रभारियों को सूचित करने हेतु निर्देशित किया गया ।दिव्यांग का शाला स्थल में क्रियान्वयन का  समीक्षा किया गया।

       पढ़ाई तुहर दुवार अभियान के अंतर्गत शिक्षा में नवाचार विधियों से कार्य करने उत्साही शिक्षकों को प्रेरित करने हेतु नवाचार स्वीकृति मंच विकास खंड-प्रभारी ने कई संकुलों में बीआरसी के साथ समीक्षा सह-प्रशिक्षण बैठक में भाग लेकर उपस्थित उत्साही नवाचार शिक्षकों को नवाचार स्वीकृति मंच के उद्देश्यों और जिला द्वारा जारी गाइडलाइन के बारे में जानकारी दी गई। पढ़हु तुहर दुवार अभियान के अंतर्गत विकास खंड में सफल संचालन के लिए पांच सदस्यीय समिति गठन के साथ संकुल समिति का गठन कर स्वीकृति मंच के शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार उत्साही शिक्षकों को प्रेरित करने स्वरूची स्थापित करने नवाचार विधि से कठिन पाठो को सरल बनाके छात्र छात्राओं तक पहुंचाने जिससे शिक्षण ब्यवस्था में नवाचार सुधार दिखने लगेगा।साथ ही विकास खंड में प्रत्येक संकुल स्तर तक स्कूलों में नवाचार को बढाना व बेहतर शिक्षा देना का उपाय करना इस नवाचार स्वीकृति मंच का कार्य होगा की जानकारी दी गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ