श्योपुर-शिवपुरी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने पहले ही दे दी थी, लेकिन जल संसाधन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों ने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया, इसका खामियाजा क्षेत्र के लाेगों को भुगतना पड़ रहा है। बाढ़ से जो तबाही हुई है, उसे कुछ हद तक रोका जा सकता था। यह बात पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में दी।
पूर्व मंत्री ने बताया कि उन्होंने इसको लेकर जिले के प्रभारी मंत्री और जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि चेतावनी के बाद भी जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने वर्षा पूर्व कोई तैयारियां नहीं कीं। जिन बांधों में तेजी से पानी बढ़ा, उनका पानी दूसरे बांधों में शिफ्ट नहीं किया गया। उन्होंने तिघरा में समय से पानी न छोड़ने वाले जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई का आग्रह किया है।

0 टिप्पणियाँ