Music

BRACKING

Loading...

शिकसा चित्रकला प्रतियोगिता में मंजुला व वेदश्री प्रथम रहे*

 


जांजगीर-- शिक्षक साथियों द्वारा शिक्षक व विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करने वाली बहु आयामी संस्था शिक्षक कला साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्यों को लेकर ऑनलाइन शिक्षा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन संयोजक डॉ शिवनारायण देवांगन आस के संयोजकत्व में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राधेश्याम शर्मा सहायक जिला परियोजना समग्र शिक्षा जांजगीर, अध्यक्षता सूरज श्रीवास छालीवुड अभिनेता गीतकार कवि लेखक लोक गायक ने किया। कार्यक्रम का संचालन बोधी राम साहू प्रदेश संयुक्त सचिव शिक्षक कला साहित्य अकादमी ने किया। सरस्वती वंदना गायत्री साहू, राजगीत श्रीमती चमेली साहू व्याख्याता द्वारा प्रस्तुत की गई। संयोजक ने कार्यक्रम पर प्रकाश डाला तत्पश्चात प्रांताध्यक्ष कौशलेंद्र पटेल, संगठन मंत्री जितेंद्र रत्नाकर सहित पदाधिकारियों ने संस्था के विकास पर बात रखी। अकादमी द्वारा किए जा रहे कार्य  व स्तुत्य ,सराहनीय व प्रशंसनीय है शिक्षक और विद्यार्थियों को मंच देने का जो काम कर रहा है वह है शिक्षक कला साहित्य अकादमी  उक्त उद्गार मुख्य अतिथि की आसंदी से राधेश्याम शर्मा ने व्यक्त की। निर्णायक के रूप में विनोद कुमार सिंह सेवानिवृत्त प्राचार्य सरग बुंदिया, जय कौशिक व्याख्याता तिफरा व उमेश कुमार दुबे शिक्षक सेमरिया रहे। प्रतियोगिता सीनियर व जूनियर दो ग्रुपों में आयोजित हुआ। जिसमें सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान श्रीमती मंजूला श्रीवास्तव व्याख्याता, द्वितीय स्थान रीता चटर्जी शिक्षक, तृतीय स्थान पर शिव कुमार बंजारे रहे ।वहीं जूनियर वर्ग में वेद श्री श्रवण 11वीं प्रथम, अंशिका कश्यप छठवीं द्वितीय, प्रियंका साहू 12वी तृतीय स्थान पर रहे। प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान को विशेष पुरस्कार से अकादमी द्वारा सम्मानित किया जावेगा।शेष सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जावेगा। सीनियर वर्ग में लगभग 21 प्रतिभागी व जूनियर वर्ग में लगभग 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया प्रतियोगिता पूरी तरह से निशुल्क आयोजित किया गया। इस दौरान जांजगीर जिला अध्यक्ष विजय प्रधान सहित पदाधिकारी व शिक्षक साथी कार्यक्रम में उपस्थित रहकर उत्साहवर्धन कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ