Music

BRACKING

Loading...

आरक्षक ने कहा मानसिक प्रताड़ना देते हैं आरआई और बाबू

 मुरैना

आरक्षक अनुराग शर्मा
  • पहले भी आरआई पर लग चुके हैं प्रताड़ना के आरोप
  • पुलिस लाइन में पदस्थ आरआई कृष्णपाल सिंह तोमर पर एक आरक्षक ने मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। आरक्षक ने आरआई के साथ-सात बाबू पर भी प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। आरक्षक अनुराग शर्मा ने इस आशय का एक पत्र लिखा है। यह पत्र पुलिस अधीक्षक के नाम लिखा है। इस पत्र को अनुराग शर्मा ने वायरल कर दिया है। पत्र में आरक्षक ने स्पष्ट कहा है कि आरआई कृष्णपाल सिंह तोमर व बाबू ओपी शर्मा दोनों मिलकर उन्हें मानसिक प्रताड़ना दे रहे हैं। पत्र में अनुराग शर्मा ने आत्महत्या करने की बात कही है। उन्होंन कहा है कि उनके मरने के बाद आरआई कृष्णपाल सिंह तोमर व बाबू ओपी शर्मा को उसकी मौत के लिए जिम्मेदार माना जाए।

  •                                          
  •                                                            अनुराग शर्मा द्वारा लिखे पत्र का पहला भाग
      पहाड़गढ़ भेजा, नहीं कर रहे वापस
      अनुराग शर्मा ने पत्र में लिखा है कि उसे पहाड़गढ़ भेज दिया गया। वहां पदस्थ हुए उसे दो वर्ष बीत चुके हैं, उसके बावजूद उसे वापस नहीं किया जा रहा है। उसके दो वर्ष की बेटी है जो आए दिन बीमार रहती है। दूर पदस्थी के कारण वह उसकी देखभाल व इलाज नहीं करा पा रहा है 


          
        अनुराग शर्मा द्वारा लिखे पत्र का दूसरा भाग
        पहले भी लग चुके आरोप
        यहां बता दें, कि आरआई कृष्णपाल सिंह तोमर पर पहले भी आरक्षकों को प्रताड़ित करने के आरोप लग चुके हैं। इससे पहले अप्रेल 2021 में आरक्षक राहुल अटारिया द्वारा सुसाइड करने व सुसाइड करने का प्रयास किया गया था। राहुल अटारिया ने भी एक पत्र लिखा था जिसमें आरआई कृष्णपाल सिंह तोमर को आत्महत्या करने के लिए प्रेरित किया जाना बताया गया था। इसके बाद कृष्णपाल सिंह तोमर ने आरक्षक राहुल अटारिया को दूर-दराज के क्षेत्र में पदस्थ कर दिया था


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ