गुना जिले में भारी बारिश के कारण शिवपुरी जिले में सिंध नदी और कूनो नदी उफान पर आ गईं हैं। पचावली पुल फिर से डूब गया है। मड़ीखेड़ा बांध से पानी लगातार छोड़ा जा रहा है। सिंध नदी किनारे बसे गांवों में प्रशासन ने अलर्ट जारी करा दिया है। सेसईपुरा पर कूनो नदी पर बना पुल डूबने से श्योपुर मार्ग फिर बंद हो गया। जिले में बाढ़ की आशंका को देखते हुए सेना को फिलहाल रोक लिया है। वहीं शिवपुरी जिले में चौबीस घंटे में 17.89 मिमी बारिश दर्ज हुई है।
अब तक कुल 987.92 मिमी औसत हो चुकी है। जो सामान्य औसत बारिश की 121.02% है। पिछले सला अब तक महज 288.12 मिमी बारिश हुई थी। कलेक्टर ने आदेश जारी कर जिले के सभी नदी-नाले व जल प्रपातों पर लोगों को जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिले में अभी तक 1558 लोगों को रेस्क्यू कर निकाला है। आपदा के दौरान बहने, डूबने, करंट, सर्पदंश 11 लोगों की जान जा चुकी है। अतिवृष्टि से 50 हजार हैक्टेयर से अधिक रकवे में खरीफ फसलें खराब होने का अनुमान है।
0 टिप्पणियाँ