Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : बाइक सवारों ने लूट को दिया अंजाम महिला बेहोश


 

कोलारस में हाईवे पर शुक्रवार को बाइक पर सवार होकर मामा के घर से मां के घर जा रही एक नवविवाहिता के साथ लूट की वारदात हुई। दो बाइक सवार लुटेरों ने उनकी बाइक को ओवरटेक करते हुए लूट की वारदात को अंजाम दिया। लुटेरे बैग में रखे 15 तोला सोने के जेवर लूट और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद करीब 4 घंटे तक महिला बेहोश रही।

घटना के 4 घंटे बाद भी महिला बेहोश
ऐडवारा निवासी रामकुमारी पत्नी अभय यादव 19 अगस्त को अपनी ससुराल से मायके तुड़यबत आई थी। वहां से रक्षाबंधन पर अपने मामा के घर मानपुर गई। शुक्रवार को मानपुर से अपने छोटे भाई ऋषभ के साथ बाइक पर सवार होकर वापस अपनी मां के घर आ रही थी। इसी दौरान देहरदा तिराहे पर बने ओवरब्रिज पर पीछे से बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने बाइक को ओवरटेक करते हुए महिला के कंधे पर टंगा बैग छीन लिया।

बदमाशों द्वारा बैग छीनते ही महिला सड़क पर गिर कर बेहोश हो गई और भाई भी गिर गया। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश रफूचक्कर हो गए। महिला के परिजनों के अनुसार बैग में सोने के 3 हार, चार सोने की चूड़ी, नथ, बेंदा, झुमकी सहित 15 तोला सोने के जेवर व एक मोबाइल था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ