युवक को जबरदस्ती खंभे पर चढ़ा देने से करंट लग गया और इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने जांच के बाद बिजली कंपनी के लाइनमैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक मृतक युवक प्रहलाद धाकड़ पहले बिजली कंपनी में काम करता था। लेकिन बाद में नौकरी छोड़ दी।
बालाजी धाम मंदिर के पास सत्संग आश्रम शिवपुरी पर 30 मार्च 2021 की दोपहर 12 बजे प्रहलाद धाकड़ को लाइनमैन अकरम खान ने खंभे पर चढ़ा दिया। करंट लगने से प्रहलाद धाकड़ घायल हो गया। इलाज के कुछ दिनों बाद उसकी मौत हो गई। कोतवाली थाना पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम लाइनमैन अकरम खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

0 टिप्पणियाँ