Music

BRACKING

Loading...

सीसीबी घोटाला:पुलिस ने दबिश दी, कैशियर फरार, शिवपुरी मुख्य ब्रांच में रविवार को भी की गई जांच पड़ताल

 


शिवपुरी जिला केंद्रीय सहकारी बैंक (सीसीबी) शाखा कोलारस की प्रारंभिक जांच में 5.31 करोड़ के गबन मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दी है। टीआई संजय मिश्रा ने बताया कि शनिवार की रात कैशियर राकेश पाराशर की गिरफ्तारी के लिए टीम भेजी थी। लेकिन राकेश पाराशर घर पर नहीं मिला। टीआई का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है। दोनों शाखा प्रबंधक और कैशियर को जल्द गिरफ्तार करके पूछताछ करेंगे। साथ ही शाखा में अभी जांच जारी है, जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद स्थिति स्पष्ट और भी स्पष्ट हो जाएगी।

इधर, रविवार को भी मुख्य ब्रांच में हुई जांच: जिला केंद्रीय सहकारी बैंक शिवपुरी कि कोर्ट रोड स्थित मुख्य ब्रांच में रविवार के दिन भी भोपाल के दल द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। कोलारस शाखा में कैशियर और बैंक मैंनेजर की मिलीभगत से पिछले सालों में भी बहुत बड़ी रकम का गबन किया गया है। प्रारंभिक जांच में ही एक साल के अंदर 5.31 करोड़ का गवन हुआ है जिसमें कैशियर सहित दो ब्रांच मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की कुल कितने करोड़ रुपए का गबन हुआ है।

कैशियर और दो शाखा प्रबंधकों की तलाश जारी
सीसीबी की तरफ से तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के बाद पुलिस टीम दबिश देने के लिए कोलारस में कैशियर राकेश पाराशर के घर गई थी, लेकिन कैशियर वहां नहीं मिला है, कैशियर और दो प्रबंधकों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
संजय मिश्रा, टीआई, पुलिस थाना कोलारस

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ