Music

BRACKING

Loading...

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा गले लगाने पर वृद्ध लीलावती हुई भावुक लीलावती और अन्य महिलाओं की समस्या दूर करने कलेक्टर को दिये निर्देश


  


     मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज टीकाकरण महाअभियान-2 के लिए जबलपुर प्रवास पर थे। कोरोना कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से मुख्यमंत्री श्री चौहान जैसे ही बाहर निकले, वहाँ महिलाओं का एक समूह उनसे मिला। दमोह नाका चंडालभाटा की महिलाओं के शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से भेंटकर उन्हें अपने आवास एवं भू-खण्ड के पट्टे संबंधी समस्या की जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने महिलाओं की बात को बड़े ध्यान से सुना और 78 वर्षीय वृद्ध महिला लीलावती चौधरी को गले लगाकर कहा कि आपकी समस्या का हरसंभव निराकरण किया जाएगा। उन्होंने महिलाओं की समस्या निराकरण के लिए जिला कलेक्टर को निर्देश दिये। मुख्यमंत्री श्री चौहान की संवेदनशीलता और सहजता देख लीलावती सहित अन्य उपस्थित महिलाएँ भावुक हो गई। महिलाओं ने ताली बजाकर खुशी भी व्यक्त की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ