Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी :यशोधरा राजे सिंधिया का सर्वे कर्मचारियों से कहा- लोगों से कहें नुकसान का वीडियो बनाएं



 बाढ़ के कारण नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए वीडियो बनाना होगा। मध्यप्रदेश की मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने बाढ़ से हुए नुकसान का सर्वे करने आए अधिकारियों को यह निर्देश दिया। उन्होंने कहा, क्षतिपूर्ति के लिए लोगों को साक्ष्य के तौर वीडियो बनाने को कहो। ऐसे में अगर आपका बाढ़ में नुकसान हुआ है, तो आप अपने घर में हुए नुकसान का वीडियो बना कर रख लें। अगर आपके पास नुकसान का वीडियो नहीं होगा, तो आप क्षतिपूर्ति पाने से वंचित रह सकते हैं। सर्वे कर रहे अधिकारी लोगों को वीडियो बनाने के निर्देश दे रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ