पश्चिम मध्य रेल भोपाल मंडल के कार्मिक विभाग की तरफ से रेल सप्ताह 2021 के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों का सम्मान किया गया। शिवपुरी के रेलवे सुरक्षा बल निरीक्षक रमेश सिंह को मंडल रेल प्रबंधक उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। साल 2020-21 में व्यक्तिगत उत्कृष्ट कार्य निष्पादन करने के लिए प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार दिया गया है। आरपीएफ टीआई को डीजल चाेरी, फाटक तोड़ने वाले बस चालक को गिरफ्तार करने सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के लिए यह सantम्मान मिला है

0 टिप्पणियाँ