प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना अंतर्गत आयोजित ‘‘अन्नोत्सव‘‘ समारोह में आई शिवपुरी शहर के वार्ड नम्बर 38 निवासी किरण कुशवाह आज 10 किलो निःशुल्क राशन प्राप्त कर बहुत खुश हुई। राशन का थैला प्राप्त होने पर उन्होंने खुशी जाहिर की।
श्रीमती किरण कुशवाह ने इस मौके पर कहा कि उन्हें भी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में नाम जोड़ने से लाभ मिल रहा है। इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को बहुत-बहुत धन्यवाद।

0 टिप्पणियाँ