शिवपुरी दो दिवसीय वैक्सीनेशन महाअभियान-02 के प्रथम दिन टीकाकरण केन्द्रों पर वैक्सीनेशन का लेकर लोगों में अपार उत्साह देखा गया। सुबह से ही लोग टीकाकरण केन्द्रों पर वैक्सीनेशन के लिए पहुंचने लगे तथा अपनी बारी आने पर खुशी-खुशी वैक्सीनेशन करवाया।
इस टीकाकरण अभियान में बुजुर्गों ने भी सक्रिय भागीदारी की और वैक्सीनेशन केंद्रों पर पहुंचकर टीका लगवाया। ग्राम धोलागढ़ निवासी 84 वर्षीय श्रीमती बूंदाबाई धाकड़ और ग्राम बम्हारी निवासी बुजुर्ग श्री जगदीश ने अपने नजदीकी टीकाकरण स्थल पर पहुंचकर टीका लगवाया। उन्होंने टीका लगवाने के बाद कहा कि हमने टीकाकरण करा लिया है। सभी टीका लगवाएं और सुरक्षित रहें।

0 टिप्पणियाँ