Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : बाणगंगा कुंड में युवक की मौत



शहर के बाणगंगा स्थित कुंड में शराब के नशे में तीन दोस्त नहाने पहुंच गए। एक युवक की कुंड में डूबने से मौत हो गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक ललित गिरी गोस्वामी (43) पुत्र स्वर्गीय हरनारायण गोस्वामी निवासी नवाब साहब रोड रविवार की शाम बाणगंगा कुंड में अपने दो दोस्तों के संग नहाने गया था। बताया जा रहा है कि तीनों शराब के नशे की हालत में नहाते वक्त मजाक में धक्का-मुक्की करने लगे।

एक दोस्त के संग ललित गिरी गोस्वामी कुंड में गिर गया। दोस्त तो निकल आया, लेकिन ललित कुंड में डूब गया। शाम 4 बजे दोस्त ने मृतक की पत्नी को फोन पर सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला। अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। फिजीकल थाना प्रभारी कृपाल सिंह का कहना है कि सोमवार की सुबह पीएम कराएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ