Music

BRACKING

Loading...

सीने के आर-पार हुआ 10 इंच का खंजर:घर के बाहर खड़े युवक को खंजर घोंपा, भोपाल एम्स के डॉक्टरों ने सर्जरी कर निकाला

 

भोपाल के एम्स हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर एक युवक की जान बचा ली। युवक के सीने में करीब 10 इंच का खंजर आर-पार हो गया था। उसे गंभीर हालत में एम्स लाया गया था। यहां 30 मिनट के ऑपरेशन के बाद चाकू बाहर निकाला। अब युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

युवक का नाम योगेश है। वह पिपलिया पेंदे खां में रहता है। मंगलवार देर रात वह घर के बाहर खड़ा था, तभी उसने एक लड़के को किसी बात पर डांट दिया। लड़के ने उसे खंजर मार दिया, जो सीने के बाएं तरफ आर-पार हो गया।


 गंभीर हालत में एम्स ले गए परिवार वाले

खंजर लगने के बाद योगेश को परिवार के लोग एम्स लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने बिना देर किए हुए सर्जरी करने का फैसला लिया। करीब 30 मिनट तक चली सर्जरी में सीने में धंसा खंजर निकाल लिया गया। डॉक्टरों की मानें तो मरीज की किस्मत अच्छी थी कि धारदार खंजर उसके सीने में आर-पार होने के बावजूद हार्ट को नुकसान नहीं पहुंचा।

योगेश को कुछ दिन डॉक्टरों की निगरानी में ही रखा जाएगा। सर्जरी करने वाली टीम में डॉ. विक्रम बट्टी, डॉ. मो. यूनुस, डॉ. भूपेश्वरी पटेल, डॉ. राहुल दुबेपुरिया और डॉ. शैलेश शामिल थे। इधर, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार योगेश की हालत खतरे से बाहर है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ