Music

BRACKING

Loading...

प्रदेश के 100 गांव में अंचल के मितावली-पढ़ावली भी शामिल, पर्यटकों को लुभाएगी गांव की संस्कृति

 


 

ग्वालियर प्रदेश में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मप्र पर्यटन विभाग की ग्रामीण पर्यटन परियोजना के 100 गांव में ग्वालियर अंचल के मितावली और पढ़ावली को शामिल किया गया है। इन गांव में पर्यटकों को होम स्टे की सुविधा दी जाएगी। पर्यटन विभाग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

यहां पर ठहरने वाले पर्यटकों को गांवों की संस्कृति, पहनावा और खान-पान की सुविधा दी जाएगी। परियोजना के 100 गांवों में से एक ओरछा के लाडपुराखास को यूनाइटेड नेशंन वर्ल्ड टूरिज्म ऑर्गेनाइजेशन अवार्ड में “बेस्ट टूरिज्म विलेज” श्रेणी में शामिल किया गया है। पूरे देश से तीन गांव शामिल हुए है। इनमें लाडपुराखास के अलावा मेघालय और तेलंगाना का एक-एक गांव शामिल है। बेस्ट टूरिज्म विलेज की श्रेणी में लाडपुराखास को शामिल किए जाने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा है कि यह प्रदेश के लिये गौरव की बात है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ