Music

BRACKING

Loading...

वेदर अपडेट:अरब सागर से नमी मिली, रात तक 16 मिमी बारिश, 15-16 को भी आसार

 


ग्वालियर अरब सागर से आ रही नमी से सोमवार को बादल शहर में एक घंटे बरसे। इस दौरान काली घटाएं छा गईं। इससे दिन में अंधेरा छा गया, जिसके चलते वाहन चालकों को हेडलाइट जलानी पड़ी। एक घंटे और देर रात तक कुल 14 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार उड़ीसा के ऊपर निम्न दाब सक्रिय है।

यह अगले 24 घंटे के दौरान मप्र के ऊपर सक्रिय होगा। इससे 15 और 16 सितंबर को ग्वालियर-चंबल संभाग में मध्यम स्त र की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 17 और 18 सितंबर को नया सिस्टम बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हो रहा है। इसका असर अंचल में 20 और 21 सितंबर को रहेगा, जिससे बारिश होगी।

माैसम वैज्ञानिक वेदप्रकाश सिंह के मुताबिक, उड़ीसा के ऊपर अति निम्न दाब क्षेत्र सक्रिय है। अगले 24 घंटे के दौरान यह मप्र के ऊपर होगा। इससे ग्वालियर-चंबल संभाग में 15 और 16 सितंबर को मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है। 17 और 18 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम सक्रिय होने की संभावना है। इसका असर 20 और 21 सितंबर को दिखेगा। ग्वालियर के ऊपर से ट्रफ लाइन गुजर रही है। इससे मंगलवार को भी गरज-चमक के साथ बौछार पड़ सकती है।

बंगाल की खाड़ी में अभी तक 8 वेदर सिस्टम बने

मानसून सीजन में बंगाल की खाड़ी 10 से 12 सिस्टम बनते हैं। अब तक 8 सिस्टम बन चुके हैं। जून में 1, जुलाई में 3, अगस्त में 2 अौर सितंबर में 2 सिस्टम बने। अब दो और सिस्टम सक्रिय हो सकते हैं, जिससे बारिश की उम्मीद है।

उमस से मिली राहत, दिन का पारा 34.10 पर आया

सोमवार को पिछले दिन की तुलना में अधिकतम तापमान 0.3 डिग्री गिरावट के साथ 34.1 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री गिरावट के साथ 24.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक रहा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ