बिर्रा-शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक कला एवं साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा ऐसे शिक्षकों को सम्मानित किया गया जो अपने कार्य से अलग पहचान बना रहे हैं प्रदेश संयोजक डॉक्टर शिव नारायण देवांगन "आस" के संयोजकत्व में शिक्षण कार्य के अतिरिक्त अन्य विविध सांस्कृतिक साहित्यिक समाज सेवा खेल कला जैसे गतिविधियों में सतत कार्य कर अपनी विशेष पहचान बनाने के लिए शिक्षक कला साहित्य सम्मान 2021 से सम्मानित किया गया और उज्जवल भविष्य की कामना की गई।लगातार कोरोना काल में भी ऑनलाइन ऑफलाइन मोहल्ला क्लास की पढ़ाई एवं जन जागरूकता अभियान जन समुदाय को जोड़े रखने के लिए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लगातार प्रयास करने वृक्षारोपण अभियान चित्रकला गीत संगीत संस्कृति को जोड़ें रखने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है बच्चों व जन- समुदायों के बीच अपनी अलग पहचान बनाने के साथ ही साथ अन्य क्षेत्रों में भी सराहनीय प्रयास के लिए छत्तीसगढ़ शिक्षक कला एवं साहित्य अकादमी ने शिक्षक सम्मान 2021 प्रदान किया है।

0 टिप्पणियाँ