Music

BRACKING

Loading...

नेशनल लोक अदालत के उपलक्ष्य में संकुल पोडीशंकर में हुआ 68 जाति प्रमाण पत्र का वितरण*

 


बिर्रा*-

*सोनाईडीह के पालक श्री गेस राम यादव ने शासन के योजना की तारीफ की*

नेशनल लोक अदालत के उपलक्ष्य में शा हाई स्कूल पोडीशंकर में नोडल संकुल पोडीशंकर के अंतर्गत शालाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों का 68 जाति प्रमाण पत्र का वितरण पलकों व सम्बन्धित स्कूलों के प्रधान पाठक व शिक्षकों को बसंत चतुर्वेदी संकुल प्राचार्य पोडीशंकर व संकुल समन्वयक शैलेश दुबे, दिलीप भारती कम्प्यूटर आपरेटर (तकनीकी सहायक जाति प्रमाण पत्र), भूषण देवांगन पी एल सी पोडीशंकर द्वारा  वितरित किया गया।

इस अवसर पर पालक श्री बलभद्र तंबोली कपिस्दा, श्री व्यास नारायण तंबोली कपिस्दा श्री राजेश कहरा पोडीशंकर, श्री उमाशंकर साहू पोडीशंकर, श्री सरोज बंजारे कनकपुर,  श्री साहेब लाल चंद्रा कनकपुर, श्री मनीराम साहू कनकपुर, श्री गेस राम यादव सोनाईडीह, श्री जीवन लाल यादव सोनाईडीह, शा पूर्व माध्यमिक शाला सोनाइडीह के प्रधान पाठक श्री गणेश राम मंनेवार, शा पूर्व माध्यमिक शाला कपिस्दा के प्रधान पाठक श्री पवन साहू, शिक्षक भुवन बंजारे, शा  पूर्व माध्यमिक शाला कनकपुर से शिक्षक महेश कुमार डड़सेना उपस्थित थे।

सोनाईडीह के पालक श्री गेस राम यादव ने शासन के योजना की तारीफ करते हुए कहा कि शिक्षकों के अथक प्रयास से जाति प्रमाण पत्र बनना संभव हो पाया है। उन्होंने सभी पलकों को भी जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने व सहयोग करने की अपील की है

बसंत चतुर्वेदी संकुल प्राचार्य पोडीशंकर, शैलेश दुबे संकुल समन्वयक,दिलीप भारती कम्प्यूटर आपरेटर ने बताया कि 28 आवेदन अपलोड हो चुका है, 37 आवेदन एंट्री पूर्ण हो चुका है जो ड्रॉप्ट में है। इसके अलावा जिन पलकों व विद्यार्थियों द्वारा जरूरी दस्तावेज पूर्ण नही किया गया उसके लिए शिक्षको द्वारा पूर्ण कराने प्रयास जारी है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ