Music

BRACKING

Loading...

राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान शुरू:राजनीति तो हम करते रहेंगे, लेकिन हमारा धर्म कोरोना की तीसरी लहर रोकना भी है, उसके लिए अभी से जुट जाएं

 


शिवपुरी राजनीति तो हम करते रहेंगे, लेकिन हमारा धर्म राजनीति के साथ सामाजिक भूमिका का निर्वहन करते रहना है। पूरी दुनिया ने पहली बार ऐसे संकट का सामना किया है। आप सभी ने प्रभावी सामाजिक भूमिका पहले निभाई और अब सभी स्वयंसेवक अपने-अपने बूथ पर मजबूती से कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयार हो जाएं और वैक्सीनेशन महा अभियान में अपनी महती भूमिका निभाकर कोरोना कवच को ढाल बनाकर कार्य करें। यह बात भारतीय जनता पार्टी द्वारा कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के दौरान डॉ राकेश राठौर ने कही।

प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं में अपार क्षमता है। पार्टी को सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी बनाने में मोर्चा प्रकोष्ठों की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रशिक्षण वर्ग की महत्ता बताते हुए कहा कि कार्यकर्ता को अपने कार्य में निपुण और तथ्य दक्ष बनाने के लिए समय-समय पर भारतीय जनता पार्टी प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करती है इसी क्रम में राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक प्रशिक्षण वर्ग नगर मंडल द्वारा आयोजित किया गया। संचालन नवनीत सेन और आभार अमरदीप शर्मा ने किया। आयोजन में विशि ष्ट अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक खंडेलवाल, डॉ. रश्मि गुप्ता मौजूद रहीं, अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी और शिवम दुबे ने की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ