मौहल्ले में भरा पानी।
शिवपुरी के तलैया मौहल्ला में बने घरों में पानी भरने से रोकने के लिए नगर पालिका ने तलैया खाली करने मोटर लगा दी, जिससे बजरिया मौहल्ला में पिछले कई दिनों से बाढ़ के हालात बने हुए है। लोगों के घरों सहित सड़कों पर पानी भरा हुआ है। इस कारण वहां के लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।
लोगों का कहना है कि वह अपने-अपने घरों में कैद होकर रह गए हैं। पानी भरा रहने से घरों में मच्छर, कीड़े, सांप तक आ जाते हैं।
फैल रहीं बीमारी
बजरिया के लोगों की मानें तो बिन बारिश आई बाढ़ से उनके मौहल्ला में गंदगी पसरी हुई है। जिसके कारण घरों में लोग बीमार होने शुरू हो गए हैं। अगर निराकरण नहीं किया गया तो हालात गंभीर हो सकते हैं।

समस्या का निराकरण करेंगे
वहीं नपा सीएमओ शैलेन्द्र अवस्थी ने बताया कि हमने तलैया मोहल्ला व दीनदयालपुरम के लोगों को बाढ़ से बचाने मोटर रखवाई थी। अब इनको परेशानी हो रही है तो इनकी समस्या का भी यथासंभव निराकरण करेंगे।

0 टिप्पणियाँ