Music

BRACKING

Loading...

वैक्सीनेशन अभियान में अनुपस्थित पाए जाने पर पटवारी निलंबित , बैराड़ स्वास्थ्य प्रभारी , चिकित्सा अधिकारी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी

 


शिवपुरी                                 
 अनुविभाग पिछोर में कोविड वैक्सीनेशन महाअभियान 26 सितंबर से प्रारंभ चतुर्थ चरण के सफलतापूर्वक शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन कराए जाने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में पिछोर एसडीएम जे.पी.गुप्ता के सतत निरीक्षण में रविवार 26 सितंबर को अनुविभाग अंतर्गत अन्य स्थानों के साथ ग्राम खुरई क्षेत्र का भ्रमण किया गया
 निरीक्षण के दौरान मौके पर स्थानीय हल्का पटवारी पवन राजे अपनी निर्धारित ड्यूटी पर पूर्व में बिना सूचना के अनुपस्थित पाया गया। आदेश के बावजूद पटवारी द्वारा अपने कार्य में घोर लापरवाही के कारण पिछोर एसडीएम जे पी गुप्ता ने हल्का पटवारी को निलंबित किया है।

शिवपुरी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केद्र बैराड़ के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ.हरीश आर्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ.नरेन्द्र वर्मा को कोविड वैक्सीनेशन महाअभियान में रूचि न लेने, लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर कारण बताओं सूचना पत्र जारी किए है।

साथ ही जारी सूचना पत्रों का स्पष्टीकरण तीन दिवस में संबंधित कार्यालय में भेजने के निर्देश दिए है। जवाब संतोषजनक न होने की स्थिति में सात दिवस का वेतन काटने के साथ-साथ अनुशासनात्मक कार्यवाही  प्रस्तावित की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ