विशिष्ट सेवा के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का किया सम्मान
डाक विभाग द्वारा शिवपुरी जिले को संपूर्ण सुकन्या योजना में शामिल करने के लिए विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक लेकर दिशा निर्देश जारी किए। सोमवार को होटल सनराइज में डाक विभाग ने व्यवसाय विकास मीटिंग का आयोजन अधीक्षक डाकघर गुना की अध्यक्षता में किया गया । जिसमें परिमण्डल कार्यालय भोपाल से मुख्य अतिथि चंद्रेश जैन सहायक निदेशक व्यवसाय और मनोज शुक्ला सहायक अधीक्षक उपस्थित रहे।
मीटिंग में डाक विभाग और महिला बाल विकास विभाग द्वारा शिवपुरी जिले को सम्पूर्ण सुकन्या जिला बनाए जाने के तारतम्य में समीक्षा की गई। इसके साथ ही विशिष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीमा सोनी, किरण गुर्जर, किरण तिवारी को सम्मानित किया गया। बालिकाओं को सुकन्या की पासबुक का वितरण भी मुख्य अतिथियों द्वारा किया गया। साथ ही डाक विभाग के कुछ कर्मचारियों को उनके योगदान के लिए भी पुरस्कृत किया। श्री जैन ने हर एक पत्र बालिका को सुकन्या का लाभ पहुंचाने के लिए घर-घर कैंपेन करने पर जोर दिया ।
उन्होंने कुछ जिलों का उदाहरण देते हुए बताया कि महिला बाल विकास विभाग इस कार्य में मील का पत्थर साबित हो रहा है। संचालन रविन्द्र भार्गव सहायक अधीक्षक शिवपुरी ने किया। इस दौरान विजय साहू, राजकुमार तोमर, धीरज साकेत, मलखान सिंह लोधी आदि उपस्थित रहे। आभार व्यक्त मलखान सिंह लोधी पोस्टमास्टर शिवपुरी ने व्यक्त किया।

0 टिप्पणियाँ